कंडीशनिंग को तोड़ना



कंडीशनिंग को तोड़ना     


Source : AL-RISALA  (Urdu) |DEC - 2007


शादी के बाद जब एक औरत और एक मर्द एक साथ इकठ्ठा होते हैं, तो यह कोई साधारण बात नहीं होती। यह दो अलग-अलग शख़्सियतों (व्यक्तित्व) का एक साथ जमा होना है। 


इनमें से हर-एक का व्यक्तित्व दूसरे से अलग होता है। आसान शब्दों में कहा जाए, तो औरत मिस कंडीशंड" होती है और मर्द "मिस्टर कंडीशंड"



 

यह एक क़ुदरती हक़ीक़त है कि जब कोई औरत या मर्द पैदा होता है, तो अपने-अपने माहौल के लिहाज़ से दोनों की कंडीशनिंग शुरू हो जाती है। 


घर का माहौल और घर के बाहर का माहौल—दोनों के असर से हर एक का ज़ेहन धीरे-धीरे एक “मुतअस्सिर (प्रभावित) ज़ेहन” या कंडीशन्ड माइंड बन जाता है।


औरत और मर्द, हर एक के ऊपर यह प्रभावित (मुतअस्सिर) ज़ेहन इस क़दर छा जाता है कि वह अपनी ही सोच की एक ख़ल में जीने लगता है। फिर हाल यह होता है कि हर शख़्स ख़ुद को दुरुस्त और दूसरे को ग़लत समझने लगता है।


इसी प्रभावित हो जाने की अवस्था (असर-पज़ीरी) को “कंडीशनिंग” कहा जाता है, और कंडीशनिंग का यह मामला हर किसी के साथ, बिना किसी अपवाद के पेश आता है।


 

ऐसी हालत में, जब एक औरत और एक मर्द अपनी-अपनी कंडीशनिंग के साथ एक रिश्ते में आते हैं, तो अक्सर वे एक-दूसरे के लिए मसअला बन जाते हैं।


औरत अपनी कंडीशनिंग की वजह से एक चीज़ को “हरे” रंग में देख रही होती है, जबकि वही चीज़ मर्द को अपनी कंडीशनिंग की वजह से “नीले” रंग में दिखाई देती है।


इसी फ़र्क़ की वजह से दोनों के बीच बार-बार मतभेद (इख़्तिलाफ़ात) पैदा होते हैं, जो धीरे-धीरे बढ़कर गंभीर रूप धारण कर लेते हैं।


 

इस समस्या का एकमात्र समाधान “डी-कंडीशनिंग” है। यानी माहौल के असर से अपनी प्रभावित सोच की परतों को पहचानकर उन्हें हटाने की कोशिश करना।


डी-कंडीशनिंग का असल तरीक़ा यह है कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुले मन और खुले ज़हन से डिस्कशन करें।  


दोनों एक-दूसरे के साथ बराबर इंटेलेक्चुअल ऐक्सचेंज (विचारों का आदान-प्रदान) करें।  


इसी के साथ, दोनों के अंदर सच्चाई को स्वीकार करने का मिज़ाज भी लाज़िमी तौर पर ज़रूरी है – यानी हक़ीक़त खुल जाने के बाद फ़ौरन उसे मान लेना और फ़ौरन ये कह देना कि इस मामले में “मैं ग़लती पर था”    

I was wrong


खुले दिल से अपनी ग़लती मान लेना ही डी-कंडीशनिंग का सबसे कामयाब तरीक़ा है। 



और  पढ़ें →


Post a Comment

Previous Post Next Post